फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क पर दौड़ती बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव केसरपुर के नजदीक सड़क पर दौड़ती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक पर सवार युवक ने बाइक से उतरकर बामुश्किल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी रजनेश (26) पुत्र यशपाल बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे के करीब बुलंदशहर के शहर जहांगीराबाद से एक कंपनी की बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार रजपुरा के थाना गांव केसरपुर के नजदीक पहुंचा तो उसी समय सड़क पर दौड़ती हुई बाइक में आग लग गई। रजनेश ने बताया कि गाड़ी के इंजन के पास से जैसे ही आग की लपटें निकली। बाइक को रोक छोड़ कर भाग गए। देखते ही देखते बाइक पूरी जल गई। आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझने तक बाइक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें