फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी बबराला मार्ग पर गांव कैल के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने अज्ञात में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के थाना छतारी गांव सिद्धपुर निवासी महेश कुमार शुक्रवार की रात बाइक से चंदौसी में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे आगरा- मुरादाबाद हाईवे पर गांव कैल के पास उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतक महेश के पिता करन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें