संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-बबराला मार्ग पर देवरा भूरा मोड़ के निकट शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार गांव न्यौरा निवासी महावीर (56) की उपचार को जाते समय मौत हो गई। जबकि उसके साथी कृष्णपाल की हालत गंभीर है। हायर सेंटर के लिए सीएचसी रजपुरा से रेफर किया गया है।
परिजनों ने बताया कि महावीर अपने साथी के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद रजपुरा सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। रजपुरा थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव खग्गूपुरा में मजदूर राजेश निवासी गैलुआ की बाइक सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु से टकरा गई। इसमें राजेश और उनका साथी घायल हो गया। दोनों लोग कोल्ड स्टोर में काम करके वापस घर लौट रहे थे।