फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सरशाम व्यापारी को गोली मारी

विज्ञापन
संभल के निजी अस्पताल में गोली लगने से घायल व्यक्ति से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में नरौली कस्बे में मंगलवार की सरेशाम एक खाद एजेंसी पर बैठे उर्वरक व्यापारी को दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिससे यहां खलबली मच गई। घायल व्यापारी को संभल के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नरौली के साहूकारा मोहल्ला निवासी, वैश्य सभा नरौली के पूर्व अध्यक्ष व पुलिस चौकी भवन के मालिक अनूप कुमार गुप्ता (60) पुत्र किशन गोपाल गुप्ता की शनीचर वाले बस अड्डे के निकट मोहल्ला मकूपुरा में गुप्ता फर्टिलाइजर्स के नाम से खाद की एजेंसी है। मंगलवार की शाम छह बजे अनूप कुमार गुप्ता अपनी एजेंसी पर बैठे थे। छह बजे रोजाना की भांति वह एजेंसी पर ही पूजा करने लगे।
इसी बीच दो युवक मोटर साइकिल से आए। एक युवक बाहर की स्टार्ट मोटर साइकिल लेकर खड़ा रहा। दूसरा युवक एजेंसी के अंदर गया और खाद व्यापारी के सीने में गोली मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

गोली की आवाज की साथ ही व्यापारी की चीख भी निकली। कुछ ही दूरी पर स्थित अन्य दुकानों के दुकानदार भाग पर मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी सूचना दी गई। आनन फानन में किराये की गाड़ी करके उन्हें संभल के डा.अरविंद गुप्ता के हास्पिटल संभल में भर्ती कराया गया।
यहां उपचार कराया जा रहा है। हालांकि अभी हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों ने यहां से कोई लूटपाट नहीं है, जिससे माना जा रहा है कि घटना को हत्या के इरादे से ही अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें