फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवारों को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली में सैदपुर जसकोली मोड़ पर सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें गांव मदाला फत्तेहपुर निवासी अफजल (20) की मौत हो गई। जबकि मृतक का दोस्त अलफैज घायल हुआ है। हादसे के बाद पहुंचे परिजन मौके से शव घर ले गए। देररात तक पोस्टमार्टम कराने पर सहमति नहीं बनी थी। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया है। मृतक अफजल के तहेरे भाई तालिब ने बताया कि उनका भाई और उसका दोस्त किसी काम से असमोली गए थे। सैदपुर जसकोली मोड़ पर तेज गति से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उनके भाई को गंभीर चोट लगी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे। करीब साढ़े दस बजे रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव घर ले आए।
दूसरी ओर घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया कि अफजल अपने दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। खेती किसानी करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं है। यदि वह चाहेंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें