फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार साले की मौत, बहनोई गंभीर घायल

विज्ञापन
मृतक रामबाबू का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। बाइक पर सवार साले-बहनोई को भिरावटी मार्ग पर गुरुकुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल साले आर्थल निवासी रामबाबू (35) की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि बहनोई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



सोमवार की शाम आर्थल निवासी रामबाबू अपने बहनोई टिंकी निवासी गुरेठा के साथ धनारी स्टेशन गए थे। करीब छह बजे वापस अपने गांव आर्थल लौट रहे थे कि भिरावटी मार्ग पर आर्थल चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साले-बहनोई को सीएचसी भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में टिंकी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतक के परिवार की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें