फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा-बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। संभल-जोया मार्ग स्थित गांव मदाला फतेहपुर के पास मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा व बहू घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के थाना डिडौली से नईम अपनी पत्नी रुखसार और मां रैशाना (40) के साथ बाइक से संभल जा रहे थे। जोया-संभल मार्ग पर गांव मदाला फतेहपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में रैशाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा नईम और उसकी पत्नी रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें