फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाकाबपोश लोगों ने बाइक सवार को लूटा

Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। हाईवे पर बबराला के पास नूरपुर तिराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक के आगे अपनी कार लगाकर युवक को रोक लिया और उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश युवक की धूल झोंक कर फरार हो गए। थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी योगेश दो दिन पहले थाना जुनावई के गांव घोंसली में अपनी ससुराल में आया था। शुक्रवार को वह वापस अपने घर जा रहा था। बबराला चंदौसी रोड पर नूरपुर चौराहे के पास पहुंचने पर उसकी बाइक को कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और रोड किनारे खंदी में झाड़ी के पास ले गए। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन लोग और आ गए। सभी सात लोगों ने युवक को तमंचा एवं चाकू दिखाकर जेब से पैसे निकालने के लिए कहा और मना करने पर बदमाशों ने युवक के डंडा मार दिया। उसकी आंखों में धूल मिट्टी डालकर 20 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। युवक ने आंखो का उपचार कराने के बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें