फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। बाजार से सामान लेने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोग हाईवे पर पहुंचे कि बाइक में रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला तार निवासी मेवाराम (50), रामप्रकाश (48) व सियाराम (30) सोमवार को किसी बाइक से गुन्नौर में लगने वाली बाजार से घरेलू सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आगरा–मुरादाबाद हाईवे पर नेहरू चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अजहर अली ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय सियाराम निवासी मोहल्ला तार, थाना गुन्नौर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें