असमोली। सैदनगली-चौधरपुर मार्ग पर ज्ञानपुर और नगलिया के बीच कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार वरुण उर्फ टाइगर (19) पुत्र अशोक कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कामगार के निवासी वरुण सोमवार को दवाई लेने के लिए सैदनगली गया था। दवाई लेकर वह बाइक से लौटने लगा। दोपहर दो बजे के करीब ज्ञानपुर और नगलिया के बीच पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वरुण गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर आए परिजन इसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वरुण उर्फ टाइगर अपने छह बहन भाइयों में पांचवे नंबर का था। परिवार के साथ मां हीरावती का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद