फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संवाद)। गांव के गांव लुहामई के पास मंगलवार की सुबह बजरपुट से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव लौहरपुर निवासी बाइक सवार दरियाव सिंह (60) की मौत हो गई, जबकि गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी उनका दामाद सुरेश घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के लौहरपुरा गांव के रहने वाले दरियाव सिंह पुत्र छन्नू सिंह मंगलवार की सुबह 11 बजे को अपने दामाद थाना क्षेत्र गुन्नौर के गांव सैमला के रहने वाले सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के लुहामई गांव से अपने गांव को वापस जा रहे थे। तभी लुहामई गांव से निकले ही थे। उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे, जबकि दरियाव सिंह के सिर के ऊपर से रेता बजरपुट से भरे ट्रैक्टर का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। वहीं सूचना पाकर परिजन और थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें