फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। रीठ गांव की साप्ताहिक बाजार में पत्नी के साथ सब्जी खरीदने जा रहे बाइक सवार किसान अमर पाल (41) की सोमवार शाम पांच बजे करीब जहांगीरपुर रोड पर पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सुलेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर आई पुलिस पिकअप चालक को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी अमरपाल पुत्र बाबूराम खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार शाम पांच बजे करीब वह अपनी पत्नी सुलेखा के साथ बाइक से गांव रीठ की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को अपने कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अमरपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी सुलेखा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमरपाल अपने पीछे बेटे नन्हे और बेटी काजल को अकेला छोड़ गया। बताया कि अमरपाल ने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। दो-तीन दिन में वह उनके घर जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें