फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार किसान हरपाल सिंह (50) को बनियाठेर क्षेत्र में बाईपास पुल पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी किसान हरपाल रविवार की सुबह बाइक से ससुराल अपने साले को छोड़ने आए थे। साले को छोड़कर सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जब बाइक लेकर बाईपास पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। कार को बनियाठेर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। मृतक किसान के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें