फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज्ञत वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा में गवां मार्ग पर स्थित कायनात गर्ल्स कॉलेज के नजदीक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरे किशोर को गंभीर चोट आई है। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार की शाम सात बजे करीब रजपुरा में रजपुरा-गवां मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी पप्पू (16) पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। जबकि पप्पू का साथी गांव सिंघौली कल्लू निवासी सुखराम पुत्र बुद्धसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब यह बाइक सवार गवां की ओर से गांव मलिकपुर जा रहे थे। जैसे ही कायनात गर्ल्स कालेज के पास पहुंचे तो सामने से आए ट्रक ने चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतक किशोर के रिश्तेदारों ने बताया कि किशोर रिश्तेदारी में रहता था और पराठे के ठेले पर काम करता था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें