28 जून की रात बहन के घर से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर निवासी सुनील (45) पुत्र नागेश्वर की बहन हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर चौबे में है। सुनील 28 जून को दिन में अपनी बहन के घर आए और शाम को लौटने लगे। बताते हैं कि संभल-आदमपुर मार्ग पर सौंधन से निकलते ही उनकी बाइक गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुनील के बेटे विकास के मुताबिक वह ऋषिकेश में उपचार के लिए ले गए। जहां शुक्रवार को मौत हो गई।