फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद रोड पर सिरसी में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। डायल 112 घायल को जिला अस्पताल लेकर आई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोडरी निवासी मनोज (45वर्ष) पुत्र सोमपाल की संभल के गांव नूरियो सराय में ससुराल है। वह सोमवार को अपनी ससुराल में आया हुआ था। रात को ही अपने घर वापस लौट रहा था। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में पेट्रोल पंप के निकट रात सवा दस बजे करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मनोज को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मनोज बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 ने मनोज को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें