फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Tue, 19 May 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। सांकरा घाट लिंक मार्ग पर गांव रघुपुर पुख्ता के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं के गांव मालपुर ततेरा निवासी अमर सिंह (38) मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा गांव निवासी अमर सिंह सोमवार को अपने दोस्त भूरे सिंह के साथ जरीफनगर के गांव रद्नौल अजीजपुर निवासी रिश्तेदार के बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सांकरा गंगा गया था। दोपहर के समय सांकरा घाट लिंक मार्ग रघुपुर पुख्ता गांव के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अमर सिंह को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल को प्रथम उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार को ले जाते समय अमर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस जुनावई थाने लेकर आ गए। थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे मोहरपाल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें