संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर गांव बबैना के निकट दोपहर डेढ़ बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भूरे (42) श्योराजपुर की मढ़ैया थाना बहजोई की मौत हो गई। मृतक के भाई जोगेंद्र ने बताया कि उनके भाई की तबीयत खराब थी। इसकी दवाई लेने के लिए वह दवाई लेने के लिए अकेले ही बाइक से संभल के लिए चले थे। गांव बबैना के निकट उन्हें अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार देने की सूचना मिली। इस पर वह आए। उनकी मौके पर मौत हो गई। शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, भूरे की मौत से पत्नी कमला देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।