फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: कार की टक्कर से बाइक सवार केमिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कार की टक्कर से बाइक केमिस्ट की मौत हो गई। हादसा बहजोई-संभल मार्ग पर गांव बेहटा जयसिंह के निकट हुआ। बृहस्पतिवार की रात पौने नौ बजे करीब गांव बेहटा जयसिंह के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार केमिस्ट गौरव (32) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव व थाना असमोली घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने घायल को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि पहचान पत्र के माध्यम से मृतक की शिनाख्त हुई। दूरभाष पर परिजनों को हादसे की जानकारी देने पर सामने आया कि युवक जुनावई के दूध प्लांट पर केमिस्ट के पद पर तैनात था। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। कार पुलिस के कब्जे मेें है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें