फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। दावत खाकर लौट रहे साले-बहनोई की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साले-बहनोई समेत मासूम घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने बहनोई को मृत घोषित कर दिया। हादसा बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट हुआ।
विज्ञापन

रविवार को शाम साढ़े आठ बजे करीब बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भुवनेश पुत्र अमरसिंह निवासी गांव जयरोई-हयातनगर व उसका डेढ़ वर्ष का बेटा कार्तिक समेत बहनोई मोहनलाल पुत्र चेतराम निवासी गांव केशोपुर-रसैटा कोतवाली बहजोई घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने मोहनलाल (30) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक भुवनेश अपने बेटे व बहनोई के साथ थाना धनारी क्षेत्र में रिश्तेदारी में से दावत खाकर घर लौट रहे थे।
रास्ते में गांव मऊ-कठैर के निकट हादसा हो गया और मोहनलाल की जान चली गई। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। मोहनलाल बाइक चला रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों का कहना था कि मोहनलाल हेलमेट लगाए होता, तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें