थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बेरनी के चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिरौली के गांव पृथ्वीपुर निवासी पवन यादव बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। उनके दो बेटे सिद्धार्थ और प्रियांक चंदौसी के मोहल्ला आवास-विकास में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को पवन यादव दोनों बेटों से मिलकर बाइक से थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव बेरनी के चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
कांगड़ मैदान में गिद्दा की प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत डीपीआरओ- फोटो : स्रोत:ग्रामीण