फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में बाजार से सामान लेने जा रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख राहगीरों ने उसे उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुुंचे परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है। मंगलवार की रात आठ बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी उवैस बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने बाजार जा रहा था। सड़क को पार करते समय वह ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें