संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसमें अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खरगरानी निवासी नेकासी (60) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार गांव निवासी मानसिंह, प्रेमराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कैलादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग देर रात सौंधन से घर लौट रहे थे। ढवारसी सौंधन मार्ग पर जैसे ही सौंधन में गणेश मंदिर के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रहीस अहमद ने एंबुलेंस और यूपी 112 की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने नेकासी को मृत घोषित कर दिया। बताया कि हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिवार के लोगों को दी है। संवाद