फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशु से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बबराला-गुन्नौर रोड पर गांव इटऊआ के पास रविवार को छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बदायूं जिले के गांव रसूलपुर निवासी शिशुपाल (48) की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर कला निवासी शिशुपाल सिंह किसान थे। कई दिन से उनकी आंखों में परेशानी हो रही थी। रविवार को वह पुत्र सोमवीर के साथ बाइक से बबराला चिकित्सक के पास जा रहे थे। बबराला-गुन्नौर रोड पर इटऊआ गांव के समीप पहुंचने पर अचानक से सड़क पर छुट्टा पशु आ गया। पशु से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुन्नौर अस्पताल से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि छुट्टा पशु से बाइक बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे के सूचना पर परिजन अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें