फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिवाइडर से टकराई बाइक, कक्षा दस के छात्र की मौत

Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा गांव निवासी कक्षा दस का छात्र मनीष (20) की बाइक रविवार को संभल जाते समय हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में वाहन से बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव शहजादनगर निवासी भूरे सिंह का बेटा मनीष कक्षा दस का छात्र था। रविवार को वह बाइक से किसी काम से संभल जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से डाॅक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा रनवीर सिंह ने बताया कि मनीष तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ने में काफी होनहार था। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद छात्र की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें