फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराई बाइक, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग पर तोमर कृषि फार्म के पास सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार घर के लिए पुताई का सामान लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी मित्रपाल सिंह के बेटे विवेक की 27 जून को शादी है। किसान मित्रपाल बुधवार सुबह नौ बजे पुताई का सामान लेने चंदौसी आया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर 12.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जब वह बेरनी मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के तोमर कृषि फार्म के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई।
पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी मतता देवी व अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें