फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली,भीड़ ने दबोचा

Fri, 10 Nov 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
नखासा थाना इलाके में गुरुवार रात को बाइक चोर ने ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। भीड़ ने आरोपी चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मौके पर पुलिस तैनात है। घायल ट्रांसपोर्टर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के दीपासराय बल्ले की पुलिया निवासी जुल्फेकार पुत्र मोहम्मद रिजवान की पश्चिमी बंगाल में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। एक महीने से जुल्फेकार यहीं आया हुआ है। गुरुवार रात को जुल्फेकार की बुलेट बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे बुलेट बाइक का लाक टूटने की आवाज आई तो जुल्फेकार बाहर आया। तीन युवक बाइक चुराने की कोशिश कर रहे थे। जुल्फेकार ने एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने तमंचे से जुल्फेकार को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े तो चोर के दो अन्य साथी उससे तमंचा लेकर फरार हो गए जबकि लोगों ने गोली मारने के आरोपी चोर को पकड़ लिया। परिजन घायल जुल्फेकार को लेकर तुरंत शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने उपचार शुरू कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पकड़े गए आरोपी चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके कब्जे से तीन कारतूस, मास्क व एक पहचान पत्र बरामद किया। देर रात पुलिस भागे चोरों की तलाश में जुटी थी। वहीं घटना से मुहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग पकड़े गए आरोपी चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। साथ ही, जुल्फेकार के ठीक हो जाने के लिए भी दुआ की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें