फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संपूर्ण समाज की शक्ति से ही आएगा बड़ा बदलाव

विज्ञापन
संभल के गांव मोहम्मदपुर टांडा में पथ संचलन निकालते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, असमोली खंड के ऐंचोड़ा कंबोह में शुक्रवार को विजयदशमी उत्सव मनाया गया। कहा गया कि समाज में बड़ा बदलाव संपूर्ण समाज के प्रयास से ही संभव हो पाएगा। बाद में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आरएसएस के यह प्रांत प्रचारक मेरठ आनंद ने कहा कि आरएसएस के द्वारा पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र का निर्माण और समाज को नई दिशा देना है। पंच परिवर्तन का मतलब सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी जागरण है।
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संघ अपनी अनवरत यात्रा में 100 वर्षों का मील का पत्थर पार कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। समाज में बदलाव कुछेक के व्यक्तियों के प्रयास से नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के सहयोग से संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान संघ चालक सुभाष शर्मा, खंड कार्यवाह अंकुर कुमार, गौरव कुमार, खिलेंद्र चाहल, रूपक, हीरा, हरर्वेंद्र, लवकुश, ओमवीर, सोनू आदि रहे।
दूसरी ओर, बहजोई क्षेत्र के गांव परतापुर में ढोल नगाड़े के साथ पथ संचलन करके सनातन धर्म को मजबूत करने का आह्वान किया गया। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक, बहजोई खंड प्रचारक राजीव, अनिल, अमन, हरनाम, मुकेश, सुमित, अश्विनी कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें