फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिर्जापुर में हुए दंगल में अमरोहा के भूरा ने गाजियाबाद के अज्जू को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में हुए राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव दिखाए। इनमें सात कुश्तियों में एक में हार जीत हुई। वहीं छह कुश्ती बराबर रही। बुधवार शाम चार बजे दंगल की शुरूआत पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू व प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराई।
विज्ञापन

संचालन कर रहे जिला बुलंदशहर के अनूपशहर के सांकनी गांव निवासी अकबर अली ने बताया कि पहली कुश्ती में अमरोहा के भूरा पहलवान व गाजियाबाद के अज्जू पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला रहा। बावजूद इसके बेहतरीन दांव दिखाते हुए भूरा ने अज्जू पहलवान को चित कर कुश्ती जीत ली। इसके अलावा हापुड़ के अर्जुन व गजरौला के फईम, बिजनौर के इंत्याज व सैंतोली के देवा पहलवान, गजरौला के बादल व राजस्थान के भरतपुर के वीर बहादुर, हरियाणा के पानीपत के विशाल व मेरठ के मुर्गा पहलवान दंगल हुआ।
हापुड़ के कल्लू व दिल्ली के बिच्छू पहलवान तथा जिजौड़ा के विष्णु व हापुड़ के अर्जुन के बीच हुए कड़े मुकाबले में बराबर की टक्कर रही। वहीं लखीमपुर खीरी से आए शिव स्वरूप मिश्रा दंगल में रेफरी रहे। आयोजकों में हाजी जब्बार ने बताया कि दंगल का मुकाबला 23 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान अल्ताफ, उस्मान अली, डाॅ. नासिर कादरी आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें