संभल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से एसडीएम दीपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने गांव नरौत्तम सराय में टूटी सड़क के निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही बताया है कि टूटी सड़क से स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गुरुवार को दिए ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि नखासा थाना से चमन फार्मेसी की ओर जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के हालात हैं। कई जगह गहरे और बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों में बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
बताया कि बरसात के दिनों में इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की समस्या पर बताया कि पानी की पाईप लाइन बिछा दी गई लेकिन अब तक आपूर्ति सुचारुनहीं की गई है। वक्ताओं ने सड़क निर्माण कराने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस दौरान विपिन कुमार, रईस, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।