संभल। नई तहसील परिसर में भाकियू टिकैत की बैठक हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। विद्युत विजिलेंस, राजस्व और चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों का शोषण करने, बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने आदि के लिए मांग की। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि बेमौसम बरसात होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। तहसील प्रशासन द्वारा आरसी पर किसानों को उठाकर कारागार में बंद किया जा रहा है। आलू व गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान रुपये जमा नहीं कर पा रहे हैं। जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों पर बिजली चोरी के मुकदमे लिखे जा रहे हैं। चोरी का संबंध शुल्क असिस्टेंट विद्युत विभाग बनाकर तहसील को आरसी जारी की जा रही है। सभी आरसी विद्युत विभाग द्वारा वापस लेने की मांग की है। बताया कि गांव में पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन में 600 फीट की जगह 400 फीट बोरिंग किया जा रहा है और दो इंच की पाइपलाइन डाली जा रही है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इसमें महीदेव सिंह, शुभम, सुमित, रविंद्र, शिशुपाल, दुर्गेश, गायत्री आदि मौजूद रहे।