फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू टिकैत का कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय धरना एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन के साथ स्थगित हो गया। इस बीच एडीएम को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के प्रभारी प्रश्चिमी उत्तर प्रदेश और प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव समेत दूसरे पदाधिकारियों ने तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। प्रदेश प्रमुख महासचिव व जिलाध्यक्ष समेत दूसरे वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि केंद्र सरकारी ओर से किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी मामला समेत दूसरी किसानों की मांगों को लेकर भी सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। मजबूरन किसानों को कई बार सड़कों पर आंदोलन करना पड़ा है। वहीं शाम करीब पांच बजे भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाकियू का तीन दिवसीय धरना सफल रहा। संयुक्त मोर्चा के निर्देश पर धरना स्थगित किया गया है। यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन फिर से होगा। धरने की अध्यक्षता ठाकुर जगवीर सिंह व संचालन केपी यादव ने किया। इस बीच रामवीर सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, वीरेश यादव, मुकेश यादव, लकी रस्तौगी, उदयवीर सिंह यादव, दुर्गपाल कुशवाहा, जबरसिंह यादव, किशनपाल सिंह राणा, देशराज सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, कोमलसिंह व गुलफान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें