फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एएसपी से वार्ता के बाद भाकियू असली का धरना-प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। छह अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया है। बुधवार को असमोली थाने में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र से वार्ता के बाद यह धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि एएसपी ने एक सप्ताह में उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। यह धरना-प्रदर्शन भाकियू असली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संजीव गांधी के साथ असमोली-लोधीपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे के दौरान उप निरीक्षक द्वारा अभद्रता करने के विरोध में होना था। इस दौरान संजीव गांधी, राजपाल सिंह यादव, दिनेश सिरोही, कामेश त्यागी, निक्सम चौधरी, दिलशाद अली, अशरफ अली, अर्जुन, वीर सिंह, समर पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें