गुन्नौर। बिजली समस्या और डीएपी न मिलने से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अगर इन दोनों समस्याओं को समाधान नहीं होता है, तो संगठन जल्द ही आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ब्लॉक जुनावई के बिजली घर से करीब 280 गांव जुड़े हैं। इस बिजली घर पर क्षमता से अधिक लोड है। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े गांव बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। धान की रोपाई का समय चल रहा है। बिजली न मिलने से किसान धान की फसल को पानी न लगा पा रहे हैं। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कौशल क्रांतिकारी, सत्यवीर, श्रीपाल, नेत्र पाल, मेघ सिंह, रूप किशोर, सुरेश, उमा शंकर शर्मा, विनोद यादव, रमेश चंद्र शर्मा, राम निवास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद