फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मांगों को लेकर तीसरे दिन भी भाकियू का धरना जारी

Thu, 08 Jan 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू असली अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी पशु चिकित्सालय पर जारी रहा। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह ने कहा कि तीन दिन के बाद भी जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवारा और जंगली जानवर किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं, जिससे किसान बर्बादी की कगार पर हैं। साथ ही जल जीवन मिशन में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जनता जूनियर हाई स्कूल की हालत बद से बदतर है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
इसके अलावा महाबा नदी का पुनर्जीवन केवल कागजों में सीमित है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। छुट्टा गोवंश के कारण रेल और सड़कों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। विद्युत विभाग पर खुली लूट का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और मनमानी बिल थोपे जा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक करना और किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर किशन लाल यादव, जाकिर हुसैन, ऋषिपाल सिंह यादव, मोरध्वज यादव, विजेंद्र सिंह यादव, पूरन सिंह कुशवाहा, धीरेंद्र यादव, हरपाल सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, रघुनाथ सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें