फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भागवत कथा करती है मृत्यु के भय का नाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीता रोड के सिद्ध पीठ बगिया वाली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की भक्ति से सराबाेर हो गए। कथा वाचक ने भक्ति का रास्ता अपनाने और धर्म के मार्ग पर चलने की अपील श्रद्धालुओं से की।
विज्ञापन



बुधवार को बगिया वाली मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत मुख्य यजमान अभिनव शर्मा और मीनाक्षी शर्मा ने वैदिक मंत्रों से भगवान की पूजा अर्चना कर की। इस दौरान कथा वाचक आचार्य ऋतुपर्ण कृष्ण ने परीक्षित और शुकदेव के मिलन की कथा को सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति हर समय मृत्यु के समीप बैठा है, लेकिन वह अपने अभिमान में समझ नहीं पता।
उन्होंने बताया कि भागवत कथा मृत्यु के भय का नाश करती है और रामायण की शरण में जाने से व्यक्ति जीना सीखता है। परंतु भागवत की शरण में आने से व्यक्ति मृत्यु पर विजय प्राप्त करता है। कथा के दौरान सुंदर-सुंदर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रज नारायण शर्मा, अथर्व शर्मा, एंजेल शर्मा, कमल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, शिवराम वत्स, भारत अग्रवाल, बृजेश शर्मा, भावना शर्मा, अंशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें