संभल। गांव भदरौला को असमोली चीनी मिल से हटाकर शाहबाद चीनी मिल के केंद्र से जोड़ा गया है। गांव के किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाकियू असली के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की। इसमें भाकियू असली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव गांधी ने कहा कि क्रय केंद्र बदलने से किसानों को तमाम तरह की दिक्कतें होंगी। असमोली चीनी मिल से किसानों को कोई समस्या नहीं थी लेकिन फिर भी गांव को शाहबाद से जोड़ा गया। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्र की लड़ाई लखनऊ तक लड़ी जाएगी। इस दौरान अर्जुन सिंह, सोमपाल सिंह, अजीत सिंह, अनिल कुमार, नरदेव सिंह, सुमित कुमार, राहुल सिंह, अमित कुमार, मुकेश सिंह, समरपाल सिंह, अशोक कुमार, मोहित कुमार आदि रहे।