फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल की बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा कारोबार

Thu, 30 Apr 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे संभल के हस्तशिल्प कारोबार के साथ मेंथा, चावल व फूड प्रोसेसिंग कारोबार को गति देने का काम करेगा।
विज्ञापन

हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संभल के हस्तशिल्प कारोबार का जिक्र करते हुए कहा कि संभल का हस्तशिल्प कारोबार को बढ़ावा और ज्यादा मिलेगा। कनेक्टिविटी पूर्वांचल और दिल्ली से आसान हो गई है।
दरअसल संभल में हस्तशिल्प, मेंथा और फूड प्रोसेसिंग का बड़ा कारोबार होता है। पिछले वित्त वर्ष में करीब साढ़े चार हजार करोड़ का हस्तशिल्प, एक हजार करोड़ का मेंथा और करीब 500 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के कारोबारी दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज तक कारोबार करते हैं। ऐसे में कनेक्टिविटी की समस्या रहती थी। कारोबार तो किया लेकिन समय ज्यादा लगता था लेकिन अब गंगा एक्सप्रेसवे इन कारोबारियों के लिए बड़ी राहत देने का काम करेगा। कारोबार बढ़ने के साथ ही समय कम खर्च होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें