फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के काम आना ही असली जिंदगी है : मीसम अब्बास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। अपने रिश्तेदारों से अच्छा सलूक किया करो और उनके साथ नरमी से पेश आया करो। वक्त निकालकर उनसे मिलने भी जाओ, इससे रिश्तेदारी और मजबूत होती है। साथ ही एक दूसरे में मोहब्बत बढ़ती है। यही शिक्षित होने का प्रमाण भी है। यह बातें मौलाना मीसम अब्बास ने कहीं।
विज्ञापन

वे इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में हुई मजलिस को खिताब कर रहे थे। मौलाना ने कहा कि भाई भाई का कुव्वते बाजू होता है और बहन साये की तरह होती है। कर्बला ने हमें हर रिश्ते की अहमियत बताई है। कहा दूसरों के काम आना ही असली जिंदगी है। जियो तो इस तरह की लोग मिलने का प्रयास करें और मर जाएं तो लोग अफसोस करें। कहा कि अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। सब्र करने के अलग-अलग पहलू हैं, जो अल्लाह की इताअत करते हैं अल्लाह ऐसे सब्र करने वालों के साथ है। मजलिस के आखिर में हजरत इमाम हुसैन के मसाइब बयान किए, जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। मर्सिया मोहम्मद असगर जैदी ने पढ़ा। मजलिस में बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें