फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत जोतने का विरोध करने पर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में जबरन जमीन पर कब्जा करके ट्रैक्टर से जुताई करने का विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव कुंवरपुर निवासी रामवती की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक चकबंदी विभाग के द्वारा चक नहीं काटे गए हैं। इसके बावजूद भी गांव के करन सिंह जबरदस्ती अपना खेत बताकर चैलेंज के साथ ट्रैक्टर से खेत जोत कर जबरदस्ती कब्जा करने के लिए जुताई कर रहे हैं। इसका विरोध किया तो मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि कुंवरपुर निवासी करन सिंह, विकास, हर किशोर और तेजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


रोडवेज से टकराया ई-रिक्शा, चालकों में हुई नोकझोंक

बहजोई। रोडवेज बस से ई-रिक्शा टकरा गया। इससे रोडवेज बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच बस व ई-रिक्शा दोनों चालकों में आपसी नोकझोंक शुरू हो गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। साथ ही, सवारियां भी बस से नीचे उतर आईं। काफी देर तक दोनों चालक आपस में झगड़ते रहे। इस बीच कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों चालकों में समझौता हुआ और मामला शांत हुआ। इसके बाद रोड बस व ई-रिक्शा अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें