फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को पीटा

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित एक सब्जी की दुकान पर सो रहे चौकीदार के साथ मंडी में तैनात होमगार्डों ने मारपीट कर दो हजार रुपये लूट लिए। मंडी के आढ़तियों ने सचिव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कुढ़ फतेहगढ़ थाने के गांव भीकमपुर निवासी बनवारी सिंह मंडी समिति स्थित दुकान संख्या सी-116 पर चौकीदार है। आरोप हैकि बुधवार की रात मंडी में सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड, बनवारी के पास पहुंचा और उससे प्याज की मांग करने लगे। उसने दुकान स्वामी का वास्ता देकर प्याज देने से इंकार कर दिया।

इस पर होमगार्ड आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे, कोतवाली ले जाकर बंद करने की धमकी देने लगे। लेकिन चौकीदार ने होमगार्डों को प्याज नहीं दिया। आरोप है कि होमगार्डों ने उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर दी और उसके जेब में रखे दो हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन


जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए। गुरुवार की सुबह दुकान स्वामी जब मंडी पहुंचा तो चौकीदार बनवारी ने सारी जानकारी दी। चौकीदार के साथ मारपीट व रुपये लूटे जाने की घटना से व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त हो गया। आसिफ अली, उमेशचंद्र शर्मा, रामकुमार यादव, रियासत हुसैन, रमेश सिंह, साबिर, शादाब आदि चौकीदार को लेकर मंडी सचिव से पीएस गंगवार से मिले और घटना को लेकर रोष जताया तथा कार्रवाई की मांग की।

मंडी सचिव ने बताया कि होमगार्ड व व्यापारियों के मध्य वार्ता करा दी गई है। होमगार्डों ने अपनी गलती मानते हुए खेद व्यक्त किया है। साथ भविष्य में इस तरह की घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें