असमोली ब्लॉक क्षेत्र के भवालपुर गांव में किसान उपकारक इंटर कॉलेज के मैदान में मानव विकास सुरक्षा संघ के बैनर तले जाट सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यातिथि पीएस कलवानिया और विशिष्ट अतिथि सरजीत सिंह रहे।
कलवानिया ने कहा कि केंद्र सरकार एक देश एक कानून की बात करती है, तो जाट समाज के साथ दो-दो कानून क्यों लागू किए हैं। प्रदेश में समाज को पिछड़ा और केंद्र में स्वर्ण बना दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से केंद्र में आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहने को कहा। सरजीत सिंह ने कहा कि समाज में बहुत कुरीतियां है, जिनमें मृत्यु भोज मुख्य है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि अब वह अपने यहां मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करेंगे। नोगावां विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश पीसीएस-जे में 32वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी अक्षी गिल, हैमर में गोल्ड जीतने वाली शगुन बांगा, प्रियांशी बांगा एथलीट्स, रिया बांगा डिस्कस थ्रोअर, अक्षी बांगा हैमर थ्रो को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मदनपाल सिंह ने की और संचालन सतीश विक्रम ने किया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह मौजूद रहे।