बहजोई। जिले में कुछ बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, दूसरे जिलों से स्थानांतरण होकर जिले में आए कुछ बीडीओ को नई तैनाती मिली है।
इसके तहत ब्लॉक बहजोई के बीडीओ ओमवीर सिंह का स्थानंतारण पंवासा किया गया है। वहीं, बीडीओ वेदप्रकाश को ब्लॉक बहजोई की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, उमेश चंद्र अग्रवाल को ब्लॉक रजपुरा, ज्योत्स्ना त्रिपाठी को बनियाखेड़ा, बीडीओ आकाश कुमार को संभल तथा प्रभात रंजन को ब्लॉक असमोली की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही, बीडीओ आदेश कुमार को ब्लॉक जुनावई तथा पीडी डीआरडीए अखिलेश कुमार चौबे को ब्लॉक गुन्नौर की जिम्मेदारी मिली है। संवाद