यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के दहेली गांव में रविवार को करेंट की चपेट में बीकॉम के छात्र की मौत हो गई। परिवार वाले छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने भी छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के दहेली गांव निवासी होराम का 19 वर्षीय पुत्र अमित बीकॉम फाइनल का छात्र था। रविवार को उसे अपने ही मकान के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन के तार से करेंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कहा जा रहा है कि पिता के डांटने पर अमित ने छत पर जाकर हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया था। जबकि अमित के परिवार वालों का कहना है कि वह किसी काम से मकान की छत पर गया था। तार की चपेट में आकर करेंट लग गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले छत पर पहुंचे तथा अमित को उठाकर जिला अस्पताल ले आए।
विद्युत विभाग गंभीर नहीं, करेंट से मौतों में हो रहा इजाफा
संभल। करेंट से हो रही मौतों में इजाफा होता जा रहा है। पिछले एक माह में करेंट की चपेट में आकर छह मौत हो चुकी हैं। जिसमें दो किसान व दो बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन शामिल हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी विद्युत विभाग चेत नहीं रहा है। विभाग ने बिजली से बचाव के लिए उचित उपाय नहीं किए हैं।