फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत दस घायल

Thu, 08 Jan 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव निवासी किशोरी के नाम से व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी के नाम से गांव के ही युवक ने वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर टिप्पणी कर दी। जानकारी होने पर किशोरी के पिता व भाई आरोपी युवक के घर पहुंचे तो कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पीड़ित पक्ष छह लोग घायल हो गए, जबकि आरोपी पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें