फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की कतार में लगी महिला पर फेंका तेजाब, झुलसी

Sun, 20 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
तेजाब
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि तेजाब फेंका गया। जबकि पुलिस इसे खौलती चाय बताकर मामले को टालना चाह रही है। हमले में महिला झुलस गई है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



गुन्नौर के मोहल्ला तार निवासी रूपराम कुशवाहा की चालीस वर्षीय पत्नी रामवती शनिवार को सुबह से पंजाब नेशनल बैंक की गुन्नौर शाखा में धनाहरण के लिए लाइन में लगी थी। लाइन में करीब साठ से अधिक महिलाएं थी लेकिन रामवती दोपहर 12.25 बजे शाखा गेट तक पहुंच चुकी थी। शाखा का चैनल खुला, इससे पहले कि रामवती अंदर जाती, उससे पहले बैंक के अंदर से एक युवक निकला, जिसके पास एक छोटी सी शीशी में सफेद तरल पदार्थ था, जिसने चेहरे पर फेंका लेकिन महिला ने मुंह तो तेजी से घूमकर बचा लिया।

लेकिन तरल पदार्थ महिला के कंधे से गिरकर कमर तक आ गया। 
महिला शॉल ओढ़ने के साथ साथ गर्म कपड़े भी पहने होने के बावजूद झुलस गई। इस कदर जलन से बेहाल हुई कि कपड़ों को शरीर से हटाने लगी। मौके पर हड़कंप मच गया। दूर खड़ा उसका पति रूपराम दौड़ा। 
विज्ञापन



महिला को मोपेड में बैठाकर घर ले गया, कपड़े बदलकर थाने पहुंचा। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो रूपराम मोपेड से ही पत्नी को सीएचसी ले गया। यहां डाक्टरों ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अफरा तफरी के बीच आरोपी युवक मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने दो महिलाओं को थाने ले जाकर अपनी जांच में लिख दिया कि आरोपी युवक के हाथ में चाय की केतली थी। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह यादव ने बताया कि महिला पर एसिड नहीं बल्कि गर्म चाय गिर गई थी। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने भी यही बताया कि पहले एसिड फेंकने की ही सूचना मिली थी लेकिन डाक्टर ने बताया कि महिला पर एसिड नहीं बल्कि गर्म चाय गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें