जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक और बड़े प्राइवेट बैंकों को छोड़ अन्य सभी बैंकों में 11 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें सात दिन तो साप्ताहिक अवकाश और एक दिन ईद की वजह से बंद रहेंगे। इसके अलावा अधिकांश बैंकों में इन सात छुट्टियों के अलावा तीन दिन हड़ताल भी रहेगी। कुल मिलाकर महीने में 20 दिन ही काम होगा।
यहां रहेगी हड़तालः सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कार्पोरशन बैंक, यूनियन बैंक, देना बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक, विजया बैंक, सिंडीकेट बैंक, नैनीताल बैंक, कर्नाटका व फेडरल बैंक।
यहां भी हड़तालः स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ ट्रावनकोर
यहां नहीं रहेगी हड़तालः स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई बैंक
इन दिनों छुट्टियां
पांच रविवारः 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई
दूसरे और चौथे शनिवारः 9 व 23 जुलाई
एक दिन ईदः 6 या 7 जुलाई
तीन दिन हड़तालः 12, 13 व 29 जुलाई
नहीं होने देंगे दिक्कत
संभल। संभल में ग्राहकों की सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।, लेकिन कार्यवाहक एलडीएम टीसी चावला ने बताया कि एटीएम के माध्यम से ग्राहक रुपये निकाल सकते हैं लेकिन जमा करने में दिक्कत आएगी।