फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनों के लंबित आवेदनों को लेकर दो एसडीएम और पांच बीडीओ के वेतन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनों के लंबित आवेदनों को लेकर डीएम ने दो एसडीएम व पांच बीडीओ के वेतन पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं तीन बीडीओ को सख्त चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम मनीष बंसल ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रकार की पेंशनों और शादी अनुदान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना, आश्रम पद्धति, वृद्धा आश्रम, कृत्रिम अंग वितरण व जन विकास कार्यक्रम आदि पर विस्तार से बातचीत की। पारिवारिक लाभ योजना, कन्या सुमंगला योजना व दिव्यांगजन पेंशन के लंबित आवेदनों को लेकर डीएम ने एसडीएम संभल व चंदौसी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ पवांसा, संभल व असमोली को कड़ी चेतावनी दी गई और शेष ब्लॉकों के बीडीओ के भी वेतन रोकने को कहा। कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित आवेदनों को लेकर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को एडीओ समाज कल्याण रजपुरा के खिलाफ निलंबन का पत्र जारी कर शासन को भेजने के लिए कहा। इस बीच डीएम ने पेंशनों के प्रमाणीकरण के कार्य में पंचायत सहायकों को लगाए जाने के निर्देश दिए। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र गौतम, डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें