फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भैयादूज तक बाजारों में सभी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। धनतेरस से भैया दूज तक संभल और चंदौसी के बाजारों में चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शा व बाइक पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस ने शनिवार को रुट प्लान लागू कर दिया है। संभल में मुख्य बाजार में जाने से वाहनों को रोका गया। इन प्वाइंटों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। त्योहारों के मौके पर लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। बाजारों में लोगों के वाहनों से जाने के दौरान अव्यवस्था और जाम का माहौल नहीं बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि संभल और चंदौसी के बाजार में ई रिक्शा, बाइक और कार को नहीं जाने देने की व्यवस्था की गई है। यह प्लान शनिवार से लागू होकर भैया दूज तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि बाजार की तरफ जाने वाले प्वाइंटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
संभल में शनिवार को शंकर कॉलेज चौराहा से आगे नगर पालिका के गेट के सामने सुरक्षा कर्मियों ने बाइक, कार और ई रिक्शों को बाजार की तरफ नहीं जाने दिया।
आरआरएफ के जवानों के साथ होमगार्डों ने ड्यूटी की। इसके अलावा डाकखाना के पास और नखासा तिराहा पर भी सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। आरआरएफ के जवानों और होमगार्डों ने वाहनों को बाजार की तरफ नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें