फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सावन के चौथा सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बहजोई। सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भरमार रही। तमाम शिवभक्त गंगाघाटों से जल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से अभिषेक किया। पूजा अर्चना की गई। डाक कावड़ लेकर आए भक्तों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, सरायतरीन स्थित श्री सिद्दपीठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए रात में ही कांवड़ियों का जत्था मंदिर परिसर में पहुंच गया था। मंदिर खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजने लगे। इस दौरान भक्तों ने बाबा को भांग, धतूर, बेलपत्र आदि चढ़ाए। दर्शन के बाद दान पुण्य भी किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन-पूजन करने के साथ ही भक्ति गीतों का भी लुत्फ उठाया। सूर्यकुंड तीर्थ परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। चंदौसी के गांव बेरनी स्थित शिव मंदिर,चंदौसी के सीता रोड स्थित मूंछों वाला शिव मंदिर,मौलागढ़ शिव मंदिर, आवास विकास स्थित शिवालय, बड़ा महादेव शिव मंदिर, मुंसिफ रोड स्थिति शिव मंदिर, गौशाला स्थित शिव मंदिर, दूसरी ओर, बहजोई के सादातबाड़ी स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। गंगाघाटों से जल लेकर पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक किया। दोपहर तक जलाभिषेक होता रहा। मेले जैसा माहौल बना रहा। इसके अलावा श्री देवधाम मंदिर, रघुनाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर, मां भगवंतपुरी मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें